Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 11:08 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में पति विक्की कौशल के पहले बच्चे का स्वागत किया था। बेटे को जन्म देने के बाद कैटरीना पूरी तरह उसकी परवरिश पर ध्यान देने लग गईं और पब्लिक अयीपरेंस कम कर दी। वहीं, मां बनने के तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में पति विक्की कौशल के पहले बच्चे का स्वागत किया था। बेटे को जन्म देने के बाद कैटरीना पूरी तरह उसकी परवरिश पर ध्यान देने लग गईं और पब्लिक अयीपरेंस कम कर दी। वहीं, मां बनने के तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद अब कैटरीना कैफ को पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया, जहां से उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कैटरीना कैफ कार में बैठी नजर आती हैं और हाथ से पैपराजी को हाय करते हुए स्माइल करती दिखती हैं। फिर उनकी कार आगे बढ़ जाती है। इसके बाद वह एक हॉल से बाहर निकलती हैं, लेकिन इस दौरान वह पैपराजी को पोज देने से बचती हैं और जल्दबाजी में आगे बढ़ जाती है। वहीं, इस दौरान कैटरीन ब्लैक आउटफिट में नजर आती हैं।
भले ही कैटरीना अच्छी तरह से मीडिया के कैमरे में कैप्चर नहीं हुईं, लेकिन उन्हें देख उनके फैंस खुश हो गए और उनके मदर ग्लो की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

बता दें, कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल संग धूमधाम से शादी रचाई थी और इसके 4 साल बाद अपने पहले बच्चे यानी बेटे का स्वागत किया। कैटरीना ने अपने बेटे को 7 नवंबर, 2025 को जन्म दिया था।